ट्रक में बिजली का मुख्य तार फंसने से पांच पोल टूटा, 100 से ज्यादा घरों में बिजली बाधित
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक नये रेलवे स्टेशन रोड में रविवार की सुबह ट्रक में बिजली का तार फंसने से पांच पोल टूटकर गिर पड़ें जिससे बड़ी घटना होने से बच गयी। मामला है कि मशरक रेलवे स्टेशन रोड से ट्रक गुजर रहा था उसी में बिजली का मुख्य तार फस गया और एकाएक बिजली का पांच पोल टूटकर गिर पड़ा।बिजली पोल के टूटने से इलाक़े में अफरातफरी मच गई मौके पर आस पास के लोगों ने बिजली मिस्त्री को सूचना दी मौके पर पहुंचे बिजली मिस्त्री ने चालू बिजली को कटवाकर सड़क पर बिखड़े तारों को समेट सड़क किनारे किया जिससे आवागमन चालू हो सका। वही लगभग सौ घरों की बिजली आपूर्ति बंद पड़ गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग