बालू स्टेण्ड में खड़ी ट्रक मे लगी आग,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक छपरा एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी बालू स्टेण्ड में खड़ी ट्रक में आग लग गयी जिससे एस एच-90 पर कुछ घंटों के लिए आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई होगी। आग के एकाएक तेज होने से आस पास के लोगों ने बालू पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की पर आग की तेजी के सामने सभी पीछे हो गए मौके पर थाना परिसर में मौजूद फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग