राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर प्रखंड के अलग- अलग गाँवो में भैयादूज धूम-धाम से मनाई गई

बनियापुर प्रखंड के अलग- अलग गाँवो में भैयादूज धूम-धाम से मनाई गई

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

बनियापुर (सारण) कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा और भाई- बहन के प्रेम का प्रतिक भैयादूज प्रखंड के अलग- अलग गाँवो में सोमवार को धूम-धाम से मनाई गई। चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर विद्यार्थियो एवं कायस्थ समुदाय के लोगो ने भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा अर्चना की। वही भैयादूज के अवसर पर बहनो ने भाई की लम्बी उम्र की कामना के साथ गाय के गोबर का गोधन बना मांगलिक गीतों के गायन के साथ पूजा-अर्चना की।इस दिन को यम द्वितीया भी कहा जाता है। शास्त्रो में इस बात का उल्लेख है की जो भक्त इस दिन यम देवता की पूजा पुरे विधि-विधान से करते है,उन्हें अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता है। ऐसा माना जाता है की गोधन पूजा के बाद से शादी- विवाह का शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाती है।तथा किसी भी शुभ कार्य के लिये यह समय उपयुक्त माना जाता है।इस अवसर पर कही- कही दंगल एवं खेल-कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।