दो अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार,भेजे गए जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया। पहले मामले में हरपुरजान के पवड़िया टोला में पिछले कई महिनों पहले दो समुदायों के बीच हुई मारपीट में दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसमें दर्ज प्राथमिकी में फरार चल रहे अभियुक्त भोला राय के पुत्र सुभाष राय को गिरफ्तार कर लिया गया। वही दूसरे मामले में दुरगौली गांव में रात्रि में चोरी करतें हुए लोगों ने रंगे हाथों दुरगौली गांव निवासी स्व सत्यदेव राय के पुत्र मिथलेश कुमार को पकड़ थाना पुलिस को सौप दिया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग