पीएचसी में बिना आक्सीजन के मौत मामले में जदयू ने लिया संज्ञान, मुख्यमंत्री से होगी शिकायत
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। मशरक पीएचसी में रविवार को लखनपुर गांव में मारपीट में आठ घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक और आक्सीजन नही रहने पर एक महिला की मौत हो गई जिसमें पीएचसी परिसर में परिजनों समेत पंचायत जन प्रतिनिधियों ने शिकायत सिविल सर्जन सारण को फोन पर दी। सोमवार को मामले में संज्ञान लेते हुए जदयू किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने मामले में सिविल सर्जन सारण से इस मामले में शिकायत किया।मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मशरक पीएचसी की स्थिति बदतर हो गई है यहां प्रतिदिन चिकित्सक के नही रहने से मरीजों को निजी क्लीनिक की तरफ रूख करना पड़ रहा है जिस पर पीएचसी में कार्यरत चिकित्सक ध्यान नहीं दे रहा है। पीएचसी में आक्सीजन का नही रहना स्वास्थ्य सेवा पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। वे इस मामले को जल्द ही मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग