महिलाओं ने सामूहिक रुप से गोवर्धन पूजन कर लगाई परिक्रमा
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। मशरक प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को गोवर्धन पूजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रुप से बैठकर गोर्वधन महाराज की पूजा की। सुबह 7 बजे बाद से गोवर्धन पूजन का दौर चला। घरों के बाहर महिलाओं ने गोवर्धन बनाकर मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। साथ ही परिक्रमा कर भगवान गोवर्धन का सुमिरन किया।एक दिन पहले ही कन्याओं ने अपने-अपने आंगन में गाय के गोबर से मूर्तियां बना व्रत रख कर उनकी पूजा अर्चना की। अन्नकूट गोवर्धन पूजा में महिलाओं ने गोवंश की पूजा करने के साथ ही अपने आंगन में गोबर से दही मथते हुए, चक्की चलाते हुए, गाय चराते हुए, भोजन पकाते हुए आदि आकृतियां बनाकर उनका पूजन किया। इन आकृतियों के ऊपर सीकों को बांधकर खड़ा किया गया था। महिलाओं ने गोवर्धन पूजा तक व्रत रखा।वही घर मुखिया ने तैयार धान, मक्का आदि प्रमुख अनाजों को दान करते हुए भगवान गोवर्धन से आशीर्वाद लिया और खेतों में बोई जाने वाली आगामी फसलों के अच्छी उपज की। बाद में पूजन के बाद चावल के प्रसाद का सेवन कर व्रत तोड़ा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग