चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत के तख्त टोला गांव में सारण चाइल्ड लाइन के द्वारा चल रहे दोस्ती सप्ताह अभियान के तहत दूसरे दिन प्रचार और तीसरे दिन ग्रामीण लड़कियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।यह अभियान के 14 नवम्बर से 21 नवम्बर तक चलाया जा रहा है। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों और समुदाय स्तर पर खेल कूद, पेंटिंग,लेखन, जागरूकता शिविर और बाल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौके पर टीम मेम्बर अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि दोस्ती सप्ताह बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जारी हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर कोई भी व्यक्ति बच्चों की मदद कर सकता है। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के बारे में ऑटो से ज्यादा से ज्यादा प्रचार कर बच्चों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया गया।साथ ही उन्होंने कहां कि हमें बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए। सारण चाइल्ड लाइन के टाल फ्री नम्बर 1098 पर फोन कर चौबीसों घंटों 0 से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक होकर जानकारी दी जा सकती है। मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी,कोमल कुमारी,प्रिया कुमारी, ज्योति कुमारी समेत आधा दर्जन ग्रामीण स्तर की लड़कियों ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग