मारपीट में दो महिला सहित 12 घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। कमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओ में दो महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों में जैतपुर मठिया गांव की बबली देवी, छोटेलाल राम, असहनी मठिया गांव के मदन भारती, विजय भारती, परसागढ़ गांव के सतन शर्मा, भरहोपुर गांव के नागेन्द्र ठाकुर, नरहनी गांव के मनीष कुमार, दशरथ पंडित, रघुवीर पंडित, संध्या कुमारी, लोकनाथ पंडित व अमरनाथ पंडित शामिल है।घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में पीड़ितों द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग