दीपावली के दिन ही जलालपुर प्रखण्ड के टरवा गाँव में ट्रांसफार्मर जला
- पूरे गांव में दीपावली के दिन छाया अंधेरा
पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर प्रखण्ड के टरवा गाँव मे स्थित 63 केवी का ट्रांसफार्मर दीवाली के दिन जल जाने से बीते 3 दिनों सेे अंधेरा छाया हुआ है। जिसके चलते पूरे गांव में अंधेरा फैला हुआ है, आटा चक्की से लेकर नलजल बंद पड़े हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। जिससे गाँव के लोगो मे काफी नाराजगी देखी जा रही है। गाँव मे 100 से अधिक उपभोक्ता है पर ट्रांसफार्मर जल जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गया। जिससे ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ग्रामीण ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आने वाले दिनों में भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण मनोज पंडित (सीएससी) , दुर्गेश प्रसाद(सीएसपी), हाकीम प्रसाद,रामबदन प्रसाद, योगेंद्र महतो, सिराजुद्दीन अंसारी, मंजूर अंसारी, उमाशंकर प्रसाद, परमानन्द प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, भोला कुमार आदि ने बताया कि गाँव मे इसके पूर्व भी कई बार ट्रांसफार्मर खराब हुआ था, जिसे गाँव मे चंदा राशि इकठ्ठा कर मरम्मती कराया गया। वर्षो से ट्रांसफार्मर जर्जर हालात में पड़ा हुआ है। जो हमेशा से खराब होते रहता है। इसको लेकर विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्य नही की जा रही है। इस सम्बंध में लाइनमैन राजकुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर नया लगा दिया जाएगा। जिससे कि विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग