तीन दिनों के अन्दर निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों का भुगतान करें सुनिश्चित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा जिला में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ मानये जाने को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से किये गये विडियो कॉन्फ्रेसिंग में हीं निर्देश दिया गया कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन- 2020 के अवसर पर उपयोग में लाए गये वाहनों का भुगतान तीन दिनों में किया जाना सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि वैसे सभी वाहन स्वामी जिनके वाहनों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया हैं वे अपने वाहन का लॉग बुक संबंधित प्रखंड कार्यालय में यथाशीध्र उपलब्ध करावें ताकि भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग