तरैया सीओ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
- सम्बंधित पंचायत के मुखिया को बैरिकेडिंग व घाटों की सफाई का दिया निर्देश
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड में बाढ़ का पानी उतरने के तुरंत बाद छठ पूजा पड़ने की वजह से छठ घाटों पर नदियों एवं तालाबों में जल स्तर अधिक होने की वजह से लगभग सभी छठ घाट पहले की तुलना में अत्यधिक खतरनाक व क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस बीच तरैया सीओ सुश्री अंकु गुप्ता ने मंगलवार को दोपहर बाद क्षेत्र के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि नदी व तालाबों में अधिक पानी जमा हुआ है, तथा घाट के आसपास कूड़ा-कचड़े लगे हुए है। जिसको लेकर सम्बंधित पंचायत के मुखिया को छठ घाट पर बैरिकेडिंग कराने एवं छठ घाटों की सफाई का निर्देश दिया गया। सीओ सुश्री गुप्ता ने लोगों से आग्रह किया कि सुरक्षित स्थानों पर रहकर ही श्रद्धालुओं भगवान सूर्य को अर्घ्य दे, क्योंकि बाढ़ की वजह से घाट के आसपास अधिक पानी है, जो सुरक्षा के दृष्टि से अच्छा नहीं है। इस सम्बंध में पूछने पर सीओ सुश्री अंकु गुप्ता ने बताया कि कोरोना-संक्रमण से बचाव हेतु छठ पूजा समेत अन्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी विशेष दिशा निर्देशों के तहत लोगों को इस बार छठ पूजा का अर्घ्य घर से ही देने का आग्रह किया जा रहा है। आग्रह के बावजूद भी छठ पूजा के दौरान उपयोग होने वाले छठ घाटों का निरीक्षण करके सम्बंधित पंचातय के मुखिया द्वारा उचित व्यवस्था कराई जाएगी एवं स्थानीय स्तर पर पूजा समितियों को भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग