माधोपुर मुखिया ने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का किया वितरण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह माधोपुर पंचायत के मुखिया सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को पंचायत के विभिन्न गांव में घर घर जाकर छठ व्रती महिलाओं के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया। बता दें वे अपने पंचायत में प्रतिवर्ष छठ व्रतियों के बीच साड़ी व पूजा सामग्री का वितरण करते आ रहे हैं। मुखिया श्री सिंह ने बताया कि पंचायत के हसनपुर बनिया, राजवाड़ा, सगुनी, माधोपुर बड़ा आदि गांवों में घर घर जाकर छठ व्रतियों के बीच साड़ी, गमछा, नारियल, अगरबत्ती, सलाई, सिंदूर, बिंदी, अलता आदि का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिन के अंदर पूरे पंचायत के प्रत्येक परिवार के छठ व्रतियों के बीच छठ पूजा सामग्री का वितरण कर दिया जाएगा। शेष बचे गांव माधोपुर छोटा, जिमदाहा, शामपुर, अरदेवा आदि गांवों में छठ व्रती महिलाओं के बीच युद्ध स्तर पर पूजा सामग्री वितरण जारी है। पूजा सामग्री वितरण में दर्जनों कार्यकर्ता लगे हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग