बांध से मिट्टी निकालने के दौरान दबकर दो किशोर युवक घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी/दाउदपुर (सारण) ।लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर मंगलवार की सुबह मांझी प्रखंड के डुमरी मिडिल स्कूल के समीप स्थित बांध के भीतर बने गुफा से मिट्टी निकालने के दौरान दो किशोरों के ऊपर मिट्टी का चट्टान आ गिरा। और दोनों किशोर चट्टान के नीचे बुरी तरह दब का बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के वक्त वहाँ मौजूद एक युवक ने शोर मचा कर बड़ी संख्या में ग्रामीणों को इकट्ठा किया। बाद में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने किशोरों के ऊपर गिरे मिट्टी के चट्टान को कुदाल आदि से काट कर किसी तरह मिट्टी से नीचे बेहोश हो चुके दोनों किशोरों को बाहर निकाला। दोनों को घायल अवस्था मे निकालकर ग्रामीणों ने आनन-फानन में मांझी पीएचसी पहुंचाया।जहा दोनों को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा भेज दिया गया। दोनों जख्मी डुमरी गांव निवासी क्रमशः राजकिशोर महतो के पुत्र दीपक कुमार (17) तथा टन टन महतो के पंकज कुमार (15) बताए जाते हैं। दोनों का पैर व कमर क्षतिग्रस्त बताया जाता है। घटना की सूचना पाकर पीएचसी में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग