छठ पूजा को लेकर पैक्स अध्यक्ष ने उपभोक्ताओं को निःशुल्क राशन वितरण किया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर घोरहट पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बीच राशन का वितरण किया गया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष के द्वारा 245 उपभोक्ताओं को नि:शुल्क राशन दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी लोगों की खुशी में ही अपनी खुशी है। मानवता के नाते हमें जरूरतमंदों का हर सम्भव सहयोग करना चाहिए। हमारे पंचायत की जनता विगत कई महीनों से कोरेना के दौर से गुजरी है। इस दौर में उनकी आमदनी नहीं के बराबर हुई होगी। वहीं हमारे द्वारा हर साल कोई न कोई सामग्री जैसे राशन, फल, साड़ी आदि अपने क्षेत्र के ग्रामीण जनता के बीच वितरण किया जाता रहा है। संसार में मानवता से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है। इस पुनीत कार्य में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग