सारण: डीएम ने 9 सीडीपीओ के वेतन पर लगाई रोक, शोकाॅज
छपरा(सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिले के नौ प्रखंडों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के वेतन भुगतान पर शनिवार को रोक लगा दिया तथा पत्र प्राप्ति के साथ ही स्पष्टीकरण का जवाब देने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि खोजे जाने पर नौ प्रखंडों की सीडीपीओ को अनुपस्थित पाया गया। इस मामले जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने अनुपस्थित सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। उन्होंने बताया कि तरैया के मीनाक्षी कुमारी, लहलादपुर के किरण शर्मा, नगरा के अमृता कुमारी, इसुआपुर के छाया कुमारी, अमनौर के वर्तिका सुमन, दिघवारा के निकहत परवीन, बनियापुर के रेनू कुमारी, छपरा ग्रामीण के मीरा कुमारी तथा परसा के विनीता भारती को अनुपस्थित पाया गया है। डीएम ने बताया कि पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने तथा एहतियात बरतने के लिए पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। इन परिस्थितियों में भी सीडीपीओ इन पदाधिकारियों का मुख्यालय से गायब रहना उनके उत्तरदायित्वहीनता, कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता का घोतक है। उन्होंने कहा है कि पत्र प्राप्ति के साथ ही अनधिकृत अनुपस्थिति के बारे में स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है,जिसमें पूछा गया है कि क्यों नहीं उनके विरुद्ध इपेडीमिक डीजीज एक्ट के तहत अनुशासनिक कार्रवाई की जाय। डीएम ने बताया कि स्पष्टीकरण पर निर्णय होने तक सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग