मढ़ौरा में शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
मढौरा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर 55 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया । इस संबंध में प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सुचना पर रेपुरा में छापामारी किया गया, जहां बीस लीटर देशी शराब के साथ शराब व्यवसायी मसहां निवासी वकील राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकी पुलिस ने ओल्हनपुर चकदारा में छापेमारी कर एक मोटरसाइकिल के साथ 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया, जिसके बाद मोटरसाइकिल के मालिक पर शराब बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग