राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रेजांगला शौर्य दिवस समारोह सम्पन्न

रेजांगला शौर्य दिवस समारोह सम्पन्न

संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण) 1962 के भारत-चीन युध्द के दौरान 18 नवम्बर, 1962 को दक्षिणी लद्दाक के रेजांगला नामक स्थान पर शहीद अहीर वीर जवानों के शहादत को याद करने के लिए बुधवार को छपरा शहर के सलेमपुर स्थित ‘यादव छात्रावास’ में ‘रेजांगला शौर्य दिवस समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए बिहार विधानपरिषद के सदस्य प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि रेजांगला में शहीद 114 अहीर वीर सैनिकों ने जिस तरह लगभग 1400 चीनी सैनिकों को ढेर कर दिया, वैसा उदाहरण भारत के युद्ध-इतिहास में अबतक संभव नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि पौराणिक काल से लेकर अबतक यादव रणबाँकुरे समाज की बेहतरी के लिए अपनी कुर्बानियां देते रहे हैं, जो आजतक जारी है। आगे कहा कि हमें अपने वीर शहीद सैनिकों के शहादत पर नाज है और हमें इस विरासत को अछुन्न बनाये रखना चाहिए। समारोह के विशिष्ट अतिथि परसा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक माननीय छोटेलाल राय ने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान श्रीकृष्ण से लेकर अबतक सिर्फ दूसरों के लिए ही अपनी कुर्बानी देते रहे हैं, यही कारण है कि भारत के इतिहास में खासकर आजादी के बाद अपनी सीमाओं के रक्षा के लिए सर्वाधिक यादव वीर ही शहीद हुए हैं तथा दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हैं। इस अवसर पर रेजांगला शौर्य दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए डॉ. लाल बाबू यादव ने नई पीढ़ी के युवाओं से यह आग्रह किया कि वे देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए रेजांगला के वीरों से प्रेरणा ग्रहण करें। समारोह के आयोजक-संयोजक प्राचार्य श्री अरुण कुमार ने कहा कि अब प्रतिवर्ष 18 नवम्बर को ‘रेजांगला शौर्य दिवस समारोह’ का विस्तृत रूप से आयोजन किया जाएगा जिसमें साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र के मूर्धन्य विद्वानों को आमंत्रित कर समसामयिक विषयों पर गोष्ठियाँ एवं परिचर्चाएं आयोजित की जाएंगी। समारोह को अन्य लोगों के आलावे डॉ. दिनेश पाल,सत्यप्रकाश यादव, विक्की आनंद, डॉ. प्रीतम यादव, अधिवक्ता दूधनाथ राय, शिक्षक नेता नागेंद्र राय, अरविंद कुमार, कन्हैया यादव, शिक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी विजेन्द्र प्रसाद यादव, कमला राय, अजित कुमार, डॉ लल्लन प्रसाद यादव, रामाधार कुमार सहित एक दर्जन से अधिक वक्ताओं ने अपनी बातें रखी। समारोह के अंत में एक प्रस्ताव पारित कर भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन करने की मांग भारत सरकार से की गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व वित्त राज्य मंत्री माननीय श्री उदित राय ने किया। समारोह को सफल बनाने में जयनाथ राय ने नेतृत्व में यादव छात्रावास के छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।