पटाखा फोड़ने के विवाद में कुछ युवकों ने मारपीटकर किया जख्मी
तरैया(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटा माधोपुर गांव में पटाखा फोड़ने से मना करने पर एक युवती को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल रियाजुद्दीन की पुत्री शबाना प्रवीण का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। इस संबंध में पीड़िता ने स्थानीय थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही चांदपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां-बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए है। घायल सत्यनारायण राय की पत्नी किशोरी देवी,पुत्र विनय राय व बिट्टू कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग