गड़खा में छठ पुजा के दौरान पटाखा से किशोर हुआ घायल

मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भावलपुर में छठ पूजा के दौरान पटाखा फोड़ने के क्रम में एक किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह छठ घाट पर भावलपुर वार्ड नं 5 निवासी छठ्ठू महतो के पुत्र शैलेन्द्र कुमार पटाखा फोड़ रहा था। तभी हाथ में फूट गई आनन-फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल ले गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग