नदी में डूबने से युवक की मौत , चौथे दिन मिली शव
मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के पथरा गांव में नदी में डूबे युवक की शव चार दिन बाद बरामद हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरा गांव निवासी स्वर्गीय मंगल राम के पुत्र जितेन्द्र कुमार राम गुरुवार को गंडकी नदी में डूब गया जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों एवं स्थानीय पुलिस ने शव खोजने की काफी कोशिश की परंतु लाश बरामद नहीं हुई।4 दिन बाद शव की नदी में तैरती हुई नजर आई। इसके बाद ग्रामीणों ने गड़खा पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक जितेंद्र के पिता के मौत 3 साल पहले और मां की मौत 18 साल पहले हो गई है। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वही दो बहने भी हैं जो लाश को देखते ही रो रो कर बुरा हाल है बहन सुशीला देवी का विवाह हो गया है,जबकि निर्मला कुमारी का अभी शादी करना बाकी है। परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग