गरखा में शादी के दौरान गोली मार कर चाचा भतीजा की हत्या, एक की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
- एक अपराधी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
छपरा(सारण)। जिले के गरखा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव में शादी समारोह के दौरान तीन की संख्या में आए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चाचा भतीजा को मौत के घाट रविवार की रात उतार दिया। जबकि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया है। जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक सूरत साइली सांवलाराम ने बताया कि शादी समारोह के दौरान तीन की संख्या में आए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें भतीजा संजय सिंह तथा चाचा नागेंद्र सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
जबकि इस घटना में नागेन्द्र सिंह के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वे रामायण सिंह के पुत्र नित्यानंद सिंह (55 वर्ष) हैं। उनको सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल के आपात कालीन कक्ष में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने बताया कि नित्यानंद सिंह के पेट में गोली लगी है, जिसके कारण उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी। इस वजह से पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। बताया जाता है कि मोतीराजपुर गांव में शादी समारोह के दौरान तीन की संख्या में आए अपराधियों के द्वारा की गई। गोलीबारी के कारण अफरा तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसके पहले ही गोली लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी। घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पाकर गरखा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसपी ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई। घटना के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शादी समारोह के दौरान गोलीबारी की घटना के कारण खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया है और लोगों में मायूसी छा गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग