हस्क के द्वारा वितरित किया गया राहत सामग्री
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा पंचायत में स्थित हस्क सोलर प्लांट के प्रांगण में हस्क मुस्कान योजना अंतर्गत सैकड़ों गरीब लोगों के बीच राशन फ़ूड कीट का वितरण सोमवार को किया गया।इस अवसर पर हस्क के एएसएम अमित कुमार तिवारी ने बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के संकट से जूझ रहे गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री से एवं आर्थिक रूप से मदद हमारे कम्पनी के द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी 100% अक्षय ऊर्जा का उत्पादन कर चौबीसों घंटे सस्ती बिजली प्रदान करती है।इस आपदा के समय पिछले कुछ महीनों में हस्क ने अपनी ओर से हर संभव प्रयास किया है। उक्त अवसर पर हस्क पावर के एएसएम अमित कुमार तिवारी,कार्यपालक विवेक कुमार सिंह, सद्दाम,नितेश।रवि प्रकाश जदयू के तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश , जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सोनू आलम, मनीष कुमार उपाध्याय एवं अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग