पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि ने सिनेमा रोड से तख्त टोला तक नाला का कराया मरम्मत
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पूर्वी पंचायत के स्टेशन रोड से सिनेमा रोड होकर तख्त टोला में जाने वाली सड़क के किनारे जर्जर हालत में नाला की मरम्मत मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कराना शुरू किया।यह सड़क बाजार क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 से गोला रोड होते तख्त टोला के पास एस एच-90 में मिलती है। जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे वाहनों का आना जाना लगा रहता है वही इस सड़क के किनारे हजारों लोगों की आबादी का एक गांव बसा हुआ है उसी सड़क के किनारे वर्षों पहले बनें नाला की जर्जर हालत से पानी सड़क पर बहता रहता था टोले के लोगों ने इसकी शिकायत मुखिया प्रतिनिधि से की पर कोरोना काल की वजह से काम पर रोक लग गई थी। अब नाला की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। जिससे लोगों मे खुशी देखी गई। गांव वालों ने बताया कि नाला की दुर्दशा के कारण माहौल दुर्गन्ध से सराबोर हो गया था वही पानी सड़क पर बह रहा था।वही अब नाला की मरम्मत मुखिया प्रतिनिधि द्वारा किए जाने के बाद आना जाना भी आसान हो जाएगा।वही वार्ड-6 के सदस्य ने बताया कि नाला की मरम्मत मुखिया प्रतिनिधि द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत करायी जा रही है जो सराहनीय कार्य हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग