नगरा में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में मंगलवार की शाम दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को नगरा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार अर्वा गांव के समीप रोड क्रास करने के क्रम में एक वृद्ध घायल हो गए तथा लोगो ने बाइक सवार को पकड़ लिया और जिसकी सूचना लोगो ने स्थानीय थाना को दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसआई नित्यानंद राय दलबल के साथ पहुँचे और घायल का इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। उक्त घायल वृद्ध कंचन साह के 61 वर्षीय पुत्र जलू साह बताए जाते है। फिर बन्नी रेलवे ढाला के समीप बाइक सवार भी बुरी तरह घायल हो गया,जो लोगो ने इलाज के लिए नगरा पीएचसी में भर्ती कराया। उक्त घायल गौरा ओपी क्षेत्र के नरहरपुर निवासी शाहीन अली के पुत्र नासिर अली बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग