डेरनी के पीएनबी शाखा में उपभोक्तओं ने किया हंगामा
नित्यानंद प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। डेरनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा की लचर व्यवस्था से उपभोक्ताओं ने परेशान होकर जमकर हंगामा किया प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार के सुबह सैकड़ो उपभोक्ता पैसा जमा व निकासी के लिए बैंक पहुंचे तो बैंक का लिंक फेल था। वही दूसरे दिन मंगलवार को भी दोपहर से लिंक फेल हो गया, जिससे उपभोक्ता आजिज होकर हंगामा करने लगे बैंक की लचर व्यवस्था से परेशान उपभोक्ता ने बताया कि आधार से खाता को लिंक कराना है जिसकी मशीन छह माह से खराब है। वही आठ माह से प्रबंधक की इस शाखा में पदस्थापना नही हुई जिस वजह से ऋण से लेकर अन्य के कार्य बाधित है। केवाईसी तक बंद है, नयी खाता भी नही खुल पा रही है। जिस उपभोक्ता का खाता डोरमैट या फ्रीज़ है उन्हें खाता को पुनः चालू कराने में कई दिन तक चक्कर लगाना पड़ रहा है। बैंक के अंदर पदस्थापित स्टाफ सभी डिफेन्स से रिटायर होने के बाद आये है, जिन्हें बैंक के कार्य करने में दिक्कत होती है। इस सम्बन्ध में कैशियर प्रमोद कुमार जो प्रबंधक के प्रभार में है से पूछे जाने पर बताया कि सब जल्द से जल्द ठीक हो जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग