राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दो चरणों में पूरा होगा पुरूष नसबंदी पखवाड़ा, आशा घर-घर जाकर देंगी परिवार नियोजन के साधन

दो चरणों में पूरा होगा पुरूष नसबंदी पखवाड़ा, आशा घर-घर जाकर देंगी परिवार नियोजन के साधन

  • बैनर पोस्टर के माध्यम से किया जायेगा जागरूक
  • पुरूष नसबंदी सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सहयोगी संस्थाओं की ली जायेगी मदद
  • जिला से लेकर प्रखंडस्तर तक स्वास्थ्य संस्थानों में क्रियाशील रहेगा ऑपरेशन थियेटर

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। जिले में जनसंख्या स्थिरिकरण को लेकर पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का संचालन किया जा रहा है। 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इसके तहत समुदायस्तर से लेकर स्वास्थ्य संस्थानों तक परिवार नियोजन के सेवाओं को उपलब्ध कराया जायेगा। इस दौरान कई गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिए दो भागों में बांटा गया है। दो चरणों में अभियान चलाया जायेगा। पहला चरण 23 से 29 नवंबर तथा दूसरा चरण 30 से 6 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर योग्य दंपतियों को जागरूक करेंगी। इस दौरान परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों को भी नि:शुल्क वितरण किया जायेगा। देश कोविड-19 महामारी से जुझ रहा है। वर्तमान हालात को देखते हुए पुरूष नसबंदी अधिक महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह एक लघु शल्य प्रक्रिया है तथा महिला नसबंदी की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित और सरल है।

दो चरणों में चलेगा अभियान:

पहला चरण- 23 से 29 नवंबर (मोबलाइजेशन): प्रत्येक जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एएनएम व आशा द्वारा सामाजिक दूरी के मापदंड का पालन करते हुए इच्छुक जोड़ो को उत्प्रेरित करते इच्छित सेवाओं का ई- पंजीकरण किया जायेगा। प्रजनन गतिविधियों के प्रति जागरूकता एवं स्वीकारकर्ताओं की पहचान का संचालन सहकर्मी नेटवर्क का उपयोग करते किया जाएगा। सामुदायिक स्तर पर पुरूषा नसबंदी सेवाओं को बढ़ावा देने एवं उत्प्रेरण के लिए सहयोगी संस्थाओं की मदद ली जायेगी। नियमित टीकाकरण, पल्स पोलियों एवं अन्य कार्यक्रम के वोलेंटियर का भी समुचित उपयोग किया जायेगा। उत्प्रेरण के लिए निर्धारित प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

किया जायेगा प्रचार-प्रसार:

प्रचार-प्रसार के लिए बैनर पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। जिलास्तर से लेकर प्रखंडस्तर तक के स्वास्थ्य संस्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाया जायेगा। सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के साथ-साथ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्रार्न्गत प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों का भी होगा भागीदारी:

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा से पर्वू जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सिविल सर्जन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ इस पखवाड़ा को सफल बनाने एवं गतिविधियों के संचालन के लिए जिलास्तर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग का आयोजन किया जायेगा। इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने  के लिए जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं , पंचायत प्रतिनिधियों  एवं संबंधित एनजीओ का क्षमतावर्धन के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित किया जायेगा।

दूसरा चरण: सेवा प्रदान (30 नंवबर से 6 दिसंबर):

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के सफल संचालन के उद्देश्य से पखवाड़ा के दौरान पुरूष नसबंदी सेवाएं के लिए जिला अस्पताल एवं अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल सीएचसी, पीएचसी में एक शल्य कक्ष क्रियाशील रहेगा। पुरूष नसबंदी के दौरान एफडी कैंप योजना के अनुसार संबंधित स्वास्थ्य संस्थान के ओटी में सभी आवश्यक उपकरणों, उपस्करों, सर्जिकल सामग्री, दवा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही नसबंदी के लिए दक्ष शल्य चकित्सक की ससमय उपलब्धता सुनिश्चित हो ताकि गुणवत्तापूर्ण नसबंदी हो सके। लाभार्थियों की संख्या स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्थान के अनुसार निर्धारित किया जा सकता है।अस्पतालों में नसबंदी सेवाएं प्रदान करने वाली सभी सुविधाएं भारत सरकार की मानक प्रोटोकॉल का पालन करते किया जाना है।

योग्य दंपतियों की होगी काउंसलिंग:

स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले योग्य दंपति को गर्भनिरोधक के संबंध में परामर्श देते हुए इच्छित गर्भनिरोधक साधन अथवा सेवा इच्छानुसार उपलब्ध कराया जायेगा। प्रमुख स्थलों पर बैनर और पोर्स्टस को पुरूष नसबंदी पखवाड़े के उत्सव को प्रदर्शित किया जाये।

गर्भनिरोधक के वितरण पर विशेष जोर:

सभी सर्विस डिलेवरी प्वाइंटस पर डिस्प्ले ट्रे, कंडोम बॉक्स स्थापित करते हुए गर्भनिरोधक का वितरण किया जायेगा। पखवाड़े के दौरान आशा द्वारा कंडोम एवं गर्भनिरोधक गोलियों के वितरण पर विशेष जो दिया जोयगा। लाभार्थी को बारे-बार केंद्रों पर आने एवं बार-बार संपर्क से बचन के लिए कंडोम और गर्भनिरोधक गोली- माला-एन, छाया के अतिरिक्त पैकेट का वितरण किया जायेगा। पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन के सवाएं के साथ पुरूष नसबंदी पर विशेष बल दिया जायेगा।