छपरा जेल में डीएम- एसपी का संयुक्त छापेमारी, बंदियों में मची अफरा- तफरी, कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिले में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से मंडल कारा में मंगलवार को छापेमारी की गयी। डीएम सुब्रत कुमार सेन तथा एसपी धुरत सायली सांवलाराम के नेतृत्व में छापेमारी शुरू होते ही बंदियों में अफरा-तफरी मच गयी। करीब 2 घंटे से जेल के अंदर सभी वार्डों में सघन तलाशी ली जा रही है और इस दौरान पाए गए आपत्तिजनक वस्तुओं की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी चल रही है। छापेमारी में डीएम, एसपी के अलावा सदर एसडीओ तथा सदर एसडीपीओ एवं नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने तथा नई सरकार के गठन के साथ ही जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है। मांझी, इसुआपुर तथा गड़खा में गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है और अपराधियों पर नकेल कसा जा रहा है। इसी क्रम में जेल के अंदर छापेमारी की गयी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर लॉक डाउन लागू किए जाने के बाद से मंडल कारा के अंदर यह पहली छापेमारी है। मार्च महीने के बाद मंडल कारा में जिला प्रशासन की ओर से छापेमारी नहीं की गई थी, हालांकि जेल प्रशासन की ओर से नियमित रूप से जांच और छापेमारी की जाती है। और इस दौरान कई बार मोबाइल तथा अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं को जेल प्रशासन द्वारा बरामद किया गया था, जिससे संबंधित प्राथमिकी भगवान बाजार थाने में दर्ज है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग