बनियापुर: पंचायत में पंचों के सामने ही दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पंचायत के दौरान पंचों सामने ही दो पक्ष आपस में भीड़ गए। फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे भी चलने शुरू हो गए। मामला थानाक्षेत्र के सहाजितपुर पंचायत के हाफिजपुर गांव का है। इस मामले की वीडियो खूब वायरल हो रही है। बीडीओ में स्थानीय पंचो व पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारा बचाव भी करते देखा जा रहा है। बताया जाता है कि हाफिजपुर गांव में दो पक्षों के बीच वर्षो से जमीन सम्बन्धी बिवाद चल रहा है। इसी बीच एक पक्ष द्वारा दो दिनों पूर्व विवादित जमीन पर ही बांस का घेरा कर दिया गया था। इसी बात को लेकर दुबारा विबाद खड़ा हो गया। जिसके निपटारे को लेकर पंचों को बुलाया गया था। पंचो ने गांव में पहुंच चौपाल लगाया। फिर दोनो पक्षों को अपनी बात रखने के लिए बुलाया था। दोनो पक्ष मौके पर मौजूद हुए। फिर दोनों में बहस छिड़ गई। देखते ही देखते दोनो पक्ष एक दूसरे से उलझ गए। फिर लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। मामले में किसी प्रकार की प्राथमिकी अबतक दर्ज नहीं की गई है। वायरल वीडियो की पुष्टी स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग