सारण में बीएसएस युनियन के 500 प्रतिनिधि 26 नवम्बर को करेंगे राष्ट्र व्यापी हड़ताल
छपरा(सारण)। केंद्र सरकार की कारपोरेट एंव किसान – मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियन, एफएमआरआई तथा अन्य स्वतंत्र फेडरेशन द्वारा आहूत 26 नवंबर की देशव्यापी हड़ताल में देश भर के 400000 से अधिक दवा एवं विक्रय प्रतिनिधि शामिल होंगे। बीएसएसआर यूनियन ( एफएमआरआई से संबद्ध ) छपरा यूनिट के कम से कम 500 प्रतिनिधि भी कल यानी 26 नवंबर को अखिल भारतीय हड़ताल में शामिल होने जा रहे हैं।मुख्य माँगे निम्नलिखित हैं –
1- हमारी दवा एवं चिकित्सा उपकरणों पर 0% जीएसटी लागू करो।
2 – सेल्स प्रमोशन एवं सेवा की शर्त एक्ट के प्रावधानों को सुरक्षित रखो।
3 – फार्मा कंपनियों के अनैतिक विपणन प्रणाली पर अंकुश लगाओ।
4 -अनिवार्य प्रमुख प्रावधानों के साथ यूनिफॉर्म कोड ऑफ़ फार्मास्यूटिकल मार्केटिंग प्रैक्टिस के कार्य एवं शक्ति के हित के लिए दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों के ऑनलाइन प्रचार एवं बिक्री पर रोक लगाओ।
5 – आवश्यक वस्तुओं एपिआई और टीको की निर्बाध आपूर्ति और किफायती मूल्य के लिए संबंधित सार्वजनिक क्षेत्र के उपकरणों के पुनरुद्धार को सुनिश्चित करो ।
6 – नियोक्ताओं द्वारा बिक्री के आधार को नौकरी की सुरक्षा से जोडो़ तथा गजट की निगरानी एवं गोपनीयता बंद करो।
हमारी युनियन सारण जिले की आम जनता से भी आग्रह करती हैं कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आहुत राष्ट्र व्यापी इस हड़ताल में शामिल होकर सफल बनावे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग