आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बारह घंटे में सुबह छ:बजे से संध्या छ: बजे तक खुला रहेगा :बीडीओ
विकास कुमार
परसा (सारण)- शुक्रवार को लॉकडाउन को लेकर परसा थाना के प्रशासन ज्यादा सतर्क रहा। लॉकडाउन का उलंघन रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए गए।वही पुलिस सुबह से ही चौक-चौराहे व गलियों के बाजार क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती करती नजर आई,जिसमें सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी रजत किशोर सिंह ने बताया कि शुक्रवार होने के चलते इस्लाम धर्मावलंबियों के लोगों को जुम्मे की नमाज घरो मे ही अदा करने का सरकारी निर्देश है।लोग घर पर ही नमाज पढ़ेंगे उन्होंने कहा कि शनिवार से लागू आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बारह घंटे सुबह छः बजे से संध्या के छः बजे तक खुली रहेंगी।लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर ही खरीददारी करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग