बनियापुर: धूम-धाम से मनाई गई देवोत्थान एकादशी पर्व
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बुधवार को धूम-धाम से देवोत्थान एकादशी मनाई गई। व्रतधारियों द्वारा इस दिन उपवास रहने के बाद रात में पूजा- अर्चना की जाती है। पूजा में सुथनी, शक्करकंद एवं दूध- दही तथा फल से भगवान शालिग्राम की पूजा की जाती है। इस तिथि को तुलसी का विवाह शालिग्राम भगवान से हुआ था। इसलिये इसे हरि प्रवोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है की भगवान विष्णु जो क्षीर सागर में सोये थे,चार माह बाद इसी तिथि को जगे थे। इसलिये इस एकादशी तिथि को शुभ फलदायी माना जाता है तथा इस दिन से मांगलिक कार्यो की शुरुआत की जाती है। शास्त्री बृजभूषण पाण्डेय ने बताया की इस ब्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के साथ-साथ सभी पाप कर्मो का नाश हो जाता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग