नल जल योजना में हुई घोटाले की खुलने लगी पोल, कई जगहों पर योजना के अंतर्गत पहुंचाई गई पाइप लाइन फूटी
आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों में नल जल योजना के अंतर्गत हुए घोटाले अब सामने आने लगे हैं। अभी नल जल योजना के अंतर्गत हुए कार्यों को एक वर्ष भी नहीं बीते की कई जगहों पर पाइप फूटने, नल टूटने एवं पानी ना आने की समस्या नजर आ रही है। इन समस्याओं से स्वयं इन कार्यों को कराने वाले जनप्रतिनिधि भी जूझते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन अपने द्वारा किए गए भ्रष्टाचार एवं घोटाले को स्वीकारने को तैयार नहीं है। ऐसे ही एक समस्या सामने आई है जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आपको बता दें कि रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 गोदना मठिया गांव के डॉक्टर अक्षयवर एवं गणेश चौधरी के मकान के बीच में बनी पीसीसी सड़क के बीच से गुजर रहे नाले के अंदर नल जल योजना के अंतर्गत पहुंचाई गई पाइप फूट गई है। जिससे सड़क पर तो पानी बर्बाद हो ही रहा है लेकिन कई घरों में नाले के गंदे पानी भी पहुंच रहे हैं। जिससे रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 गोदना मठिया गाँव की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि कई माह से इस समस्या को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दूर नहीं किया गया है जिससे न तो समय से नल का स्वछ जल मिल रहा है और फटे पाइप द्वारा निकले जल से खेतों के फसल भी बर्बाद हो रहा और खेती भी सही से नहीं कर पा रहे हैं।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग