स्व. पासपति देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच साड़ी व गर्म कपड़ों का वितरण
- मुखिया संगम बाबा ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
इसुआपुर (सारण)। इसुआपुर के सहवां पंचायत के सहवां पश्चिम टोला में स्व. पासपति देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर मुखिया संगम बाबा ने तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा व उनके आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की। वहीं पुण्यतिथि पर स्व. पासपति देवी के पुत्र विकास बाबा के द्वारा पंचायत के ग़रीब व जरूरतमंदो के बीच सैकड़ों गर्म कपड़े व साड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर अवधेश उपाध्याय, राजेश बाबा, वार्ड सदस्य चितरंजन बाबा, हरी महतो, मनमोहन उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, सुदीश उपाध्याय,भूषण श्रीवास्तव, दिलीप कुशवाहा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग