संविधान ही हमारे देश का असली धर्मग्रन्थ है, जो हमे मौलिक अधिकार, सिद्धान्त, कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करता है: थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के बाबा साहब टोला अमनौर हाता गांव में सविधान दिवस के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने किया। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि अमनौर थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम के साथ सभी अतिथियों ने बाबा साहब के तैलचित्र पर पुष्पांजली कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एस पी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने थाना अध्यक्ष को अंग वस्त्र फूलमाला पहनाकर संविधान के पुस्तक व बाबा साहब के स्मृति को देकर स्वागत किया। इसके पश्चात सभी ने एक साथ संविधान सभा के प्रस्तावना को पढ़ा, फिर बाल छात्रों ने बाबा साहब की आरती गाकर उनका वन्दन किया। इस अवसर पर गांव के छात्रओं ने नृत्य संगीत नाट्य कला कई रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम ने कहा भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा लिखा गया संविधान ही हमारे देश का असली धर्म ग्रन्थ है। इसे विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है। यह भारत की सर्वोच्च शक्ति भी है जो हमे मौलिक अधिकार सिद्धान्त, कर्तव्य के प्रति प्रेरित करता है। जिसमे 448 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां 94 संशोधन शामिल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को विज्ञान, कानून व संविधान की पुस्तके अवश्य पढ़ाये। विज्ञान से बच्चों में कौशल के साथ वैज्ञानिक दृष्टि स्थापित होगी। कानून के जानने से अपराधी नही होगा। संविधान के पढ़ने से अपने अधिकार कर्तव्यों से मुखातिब होगा। इस लिए एक रोटी कम खाओ, बेटा-बेटी को पढ़ाओ औऱ अम्बेडकर जैसा बनाओ। पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा कि जो देता है वही देवता है, बाबा साहब ने देश को सबकुछ दिया भारत ही नही बल्कि विश्व के ईश्वर है। जिसने सबको मतदान का अधिकार दिया। सम्बोधन करने वालो में अर्जुन राम, माले नेता जनार्धन शर्मा, बिजेंद्र मिश्रा, राजेन्द्र राम, नीरज शर्मा, रितेश कुमार शर्मा, नितेश शर्मा, राजद अध्यक्ष विकाश महतो, डॉ राकेश राम, पूर्व जिला पार्षद मुन्ना बैठा, शिक्षक सतीश राम, मो मनसाद शामिल है। कार्यक्रम का आयोजन सजंय राम, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, अमित कुमार, रत्नेश कुमार, जय प्रकाश, मधुमाला कुमारी, रिंकू कुमारी, सीमा कुमारी, एवं सपना शामिल थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा