वीआईपी के पूर्व प्रदेश सचिव ने नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को बधाई देते हुए पुछा कुशलक्षेम

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। वीआईपी के पूर्व प्रदेश सचिव सह बनियापुर प्रखंड अंतर्गत सरेया पंचायत के पूर्व मुखिया श्रवण कुमार महतों ने नवनिर्वाचित उपमुख्यमंत्री रेणु देवी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। इस दौरान श्री कुमार द्वारा पंचायती राज व्यवस्था में दलित,अतिपिछड़ा व महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए चर्चा की गई। साथ ही सूबे में लघु उद्योग एवं कुटीर उद्योग को विस्तार करने एवं विकसित बिहार बनाने के लिए कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई।मौके पर वीआईपी के पूर्व जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जाति) धर्मेन्द्र बैठा, शिक्षक नेता इंद्रजीत महतो, विश्वजीत महतो, रविन्द्र महतो, मुज्जमिल अंसारी व अन्य मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग