केन्द्र सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बीएसएनएल के कर्मियों ने किया प्रदर्शन
छपरा(सारण)। केन्द्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केन्द्रीय कमिटी के आह्वान पर जिले के भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने दूरभाष केन्द्र के मुख्य द्वारा पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों के केन्द्र सरकार के नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने बीएसएनएल में 4जी सुविधा बहाल करने, कर्मचारी विरोधी आदेश को वापस लेने सहित चार मांगों को रखा है। इस मौके पर पी मिश्रा, शंकर प्रसाद श्रीवास्तव, केके सिंह, शंभु प्रसाद वर्मा, शिवकांत दूबे, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, रामनारायण उपाध्याय, राजनारायण प्रसाद, वीपी शर्मा सहित कई कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग