बिजली बिल बकाया रखने वाले एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं का किया गया विधुत विच्छेद
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट
बनियापुर (सारण)। गुरुवार को अभियान चलाकर निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं का विधुत विच्छेद कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व जेई पवन कुमार ने किया। जेई ने बताया कि अभियान के तहत चेतन छपरा के यमुना साह, तारामुनी देवी, भीखम ठाकुर, जयराम साह, राजदेव साह, हरेंद्र साह, रूपचंद साह, वीणा देवी, अनिल कुमार वर्मा, मो. इसराइल, लीलावती देवी, मिलन ठाकुर सहित दर्जन भर से अधिक उपभोगताओं का कनेक्शन काटा गया। सभी उपभोक्ताओं पर तीन हजार से अधिक का विपत्र बकाया था। इस दौरान विधुत विच्छेद से बचने के लिये कुछ अन्य उपभोक्ताओं द्वारा आन- द-स्पॉट बकाया राशि भी जमा किया गया। जेई ने बताया कि निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ता अविलम्ब अपना विपत्र जमा करें। अन्यथा विभागीय निर्देशानुसार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोक्ताओं का विधुत विच्छेद किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग