छपरा डीएम की आयकर अधिकारी बनी दुल्हन, जिले के लोगों ने दी बधाई

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छपरा के डीएम सुब्रत कुमार सेन की पूर्णिया के एक होटल में सादगी के साथ शादी हुई। उन्होंने आईआरएस अधिकारी सुचिस्मिता के साथ शादी की, सुचिस्मिता आयकर विभाग में कमिश्वर के पद पर पदस्थापित हैं। उनकी पोस्टिंग अगरतला में हैं।छपरा डीएम की शादी सादगी के साथ हुई, यहां पर किसी तरह का कोई दिखावा नहीं हुआ। यहां तक की शादी में बैंड बाजा भी नहीं था।बाराती में सिर्फ दोनों परिवार की ओर से करीबी लोग ही थे। जयमाला के दौरान भी काफी लोगों की संख्या कम थी।जैसे ही लोगों तो पता चला की डीएम की शादी होने वाली है तो उसको लेकर लोगों में उत्सुकता अधिक बढ़ गई. जब शादी हुई तो लोगों ने देखा की यह तो एक दम साधारण शादी है। इसकी लोगों ने काफी तारीफ भी की. बताया जा रहा है कि जो शादी का कार्ड था उसपर कही यह नहीं लिखा हुआ था कि लड़का डीएम और लड़की आयकर विभाग में कमिशनर हैं। सुब्रत कुमार सेन 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह सुपौल जिले के रहने वाले हैं। पहली बार छपरा में डीएम पद पर उनकी नियुक्ति हुई है। सारण जिलाधिकारी के परिणय सूत्र में बंधने पर मीडिया के माध्यम से बधाई देने वालों में मशरक प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, प्रखंड उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, सोनौली मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार,व्यवसायी रूपेश कुमार सिंह, जिला पार्षद पुष्पा सिंह, एक्स आर्मी सर्विसमैन कैंटिन मशरक के संचालक रंजन कुमार सिंह, प्रखंड राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, मशरक पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, कवलपुरा मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह, भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू, बीरबल प्रसाद, पेट्रोल पंप व्यवसायी संरोज सिंह, समाजसेवी कुंदन सिंह, पूर्व मुखिया छोटा संजय, धनु प्रताप सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह मुख्य रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग