किसानों का अधिकार छीनना चाहती है केंद्र सरकार: रंजीत
मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक रंजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं।ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है,उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिलकुल ग़लत है।शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। रंजीत सिंह ने कहा कि किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक,कर्जमाफी,एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।


More Stories
मेरा भी स्वागत क़बूल फ़रमा
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
अति पिछड़ा वर्ग के 10 जातियों का महागठबंधन को नहीं मिला वोट, महिलाओं के खाते में मिला 10 रूपये बना महागठबंधन के हार का कारक