बाइक की ठोकर से दो घायल, रेफर
राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर कमालपुर के समीप अनियंत्रित बाइक के ठोकर लगने से 2 लोग घायल हो गए। मौका बाइक चालक का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायलों में खैरा थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवास दिनेश कुमार सिंह और गड़खा थाना क्षेत्र के कसिना पीरारी गांव निवासी बालेश्वर कुमार सिंह की पत्नी बबीता देवी घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर गड़खा पुलिस पहुंचकर घायल अवस्था में दोनों व्यक्ति को गड़खा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दिनेश कुमार सिंह को स्थिति को चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग