सड़क दुर्घटना में वार्ड सदस्य के पुत्र की मौत
- अज्ञात वाहन ने रात्रि में कदना में मारी थी ठोकर

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा।गड़खा मानपुर मुख्य मार्ग पर कदना बाजार के समीप एक युवक की मौत बुधवार देर रात्रि सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक की पहचान रामपुर पंचायत के वार्ड सदस्य सह रामपुर वीरभान निवासी तारकेश्वर शाह के 22 वर्षीय पुत्र अजय कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अजय किसी कार्य को लेकर बुधवार देर रात्रि गड़खा बाजार बाइक से जा रहा था।जैसे ही वह कदना बाजार के समीप पहुंचा। तभी गड़खा की तरफ से आ रही अनियंत्रित वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रखा सीएससी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।इलाज के लिए जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर गांव में पहुंची कोहराम मच गया।अजय तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।उसके पिता गांव में किराना दुकान चलाते हैं तथा वार्ड सदस्य भी है। अजय की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।पिता तारकेश्वर शाह एवं माता सुमन देवी व दोनों भाई शव से लिपट कर रो रो कर बेहोश हो रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग