कोरोनाकाल में सादगीपूर्ण विवाह कर सारण के जिलाधिकारी ने मिशाल पेश की, सांसद रुडी ने दिया आशीर्वाद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। वैश्विक कोविड-19 महामारी काल में लगाई गई तमाम बंदिशों के बाबजूद जहां एक तरफ बड़े तामझाम से शादियां आयोजित हो रही हैं। वहीं सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार की रात सादगीपूर्ण ढंग से विवाह करके एक मिशाल पेश किया है। इस बीच नवदम्पती को दीर्घ, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामना देते हुए सारण के सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने उक्त बातें कही। सांसद ने कहा कि जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की सादगी और संतुलन की बानगी है। उनकी कार्यशैली और जब दाम्पत्य जीवन की शुरूआत हो रही है तो यही सादगी दिखी उनके वैवाहिक कार्यक्रम में। विदित हो कि सुपौल निवासी 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रत कुमार सेन बुधवार को देवोत्थान एकादशी के शुभ मुहूर्त में आईआरएस अधिकारी सुचिस्मिता के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गये। सुचिस्मिता आयकर विभाग में कमिश्वर के पद पर तैनात हैं और उनकी पोस्टिंग अगरतला में हैं। सांसद रुडी ने कहा कि पहली बार जिलाधिकारी के पद पर सारण में पदस्थापित सुब्रत कुमार सेन जिस प्रकार सादगीपूर्ण ढंग से जिला में आम लोगों के कल्याण के लिए योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करते है। वह उनके दैनिक जीवन के व्यावहार में भी परिलक्षित होता है। उन्होंने कहा कि उनकी सादगी की मिशाल यह भी है कि उन्होंने विवाह के आमंत्रण पत्र में भी न तो अपना और न ही अपनी होने वाली पत्नी का पदनाम लिखा। यह उनके सहज, सरल और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ 10-10 घंटे तक दिशा समिति की बैठक में समिति के सचिव के रूप काम करने का उन्होंने एक किर्तीमान कायम किया है। जिले मे बाढ़ की विभिषिका, कोरोना महामारी में नागरिकों के लिए बेहतरीन काम किया है। ओलावृष्टि के दौरान जब आठ लोगों की मृत्यु हुई तब पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरिर घर पहुंचने से पहले ही पीड़ित परिजनों के बीच पांच-पांच लाख की सहायता राशि पहुंच गई। जो कि उनकी सादगी और संतुलन की कार्यशैली को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि श्री सेन की पत्नी रेवेन्यू सर्विस की है। आशा है कि यह दम्पती देश सेवा में इसी प्रकार अपना योगदान देते रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग