अखिल भारतीय भोजपुरी संघ के संयोजक बने बिजेंदर बाबू
मांझी (सारण)। चर्चित नाथ नाटक ‘भोटबेंचवा’ और ‘बाबुल मत करो विवाह’ के लेखक व ‘गीत गवनई सारण’ के संस्थापक बिजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ बिजेंदर बाबू को अखिल भारतीय भोजपुरी संघ के अनुशासन समिति का संयोजक नियुक्त करने पर सारण जिले के साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है। श्री तिवारी आकाशवाणी और दूरदर्शन में कई बार अपनी प्रस्तुति से समाज के साहित्यकारों के बीच सम्मान पा चुके हैं। वह भोजपुरी साहित्य के लिए भी खुद को अर्पित करते हुए बताते हैं कि “कविता, दोहा, गीत हो चाहे, मुक्तक, लेख, कहानी। जबले जियब लिखत रहब, बा इहे मोर जिनगानी। उनकी आने वाली रचनाओं में चिरई के संदेश, अमृत कलश आदि प्रमुख हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग