26/11 आतंकी हमले में शहिद जवानों को युवा क्रांति रोटी बैंक ने दी श्रद्धांजलि
छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। साल 2008 में 26 नवंबर की तारीख देश के इतिहास में आज भी काले अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन देश का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था। युवा क्रांति रोटी बैंक छपरा की ओर से शहीदों की 12वीं बरसी पर भारत मां के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन शहीदों को नमन किया गया। जिन्होंने आतंकियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी। आपको बता दें कि इस आतंकी हमले में 26 विदेशी नागरिकों सहित 166 लोगों ने अपनी जान गंवायी थी। युवा क्रांति रोटी बैंक के संस्थापक इंजीनियर विजय राज ने कहा कि जब भी यह दिनांक सामने आता है, तो आंखें नम हो जाती हैं। अपनी जान की परवाह किए बिना अपना बलिदान देने वाले शहीदों को हमारी युवा क्रांति रोटी बैंक परिवार नमन करती हैं। इस कार्यक्रम को छपरा जंक्शन परिसर में किया गया गया। जिसमें रेलवे प्रशासन, रेलवे चाइल्डलाइन के अमित कुमार, युवा क्रांति रोटी बैंक अध्यक्षा आकृति रचना, सदस्य सुधाकर प्रसाद, राशिद रिज़वी, बवली, प्रतीक, लड्डू, संतोष, पिंकु, निशांत आदि शामिल थे। इसकी जानकारी समाजसेवी के. के. वैष्णवी व सिने अभिनेत्री वैष्णवी ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग