संविधान दिवस पर जेपीयू में सेमिनार का हुआ आयोजन
छपरा (के. के. सिंह सेंगर)। संविधान दिवस पर कुलपति प्रो फारुक अली, डीएसडब्ल्यू प्रो यू एस ओझ, आर के मेहत, सीसीडीसी प्रो हरीश चंद (समन्वयक), महाविद्यालय निरीक्षक आदि ने गुरुवार की सुबह 11 बजे संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। साथ ही एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया। सेमिनार में बोलते हुए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर ध्यान केंद्रित किया। कुलपति प्रो फारुक अली ने कहा कि पंथ निरपेक्ष का तात्पर्य सभी धर्मों धर्मों को समान आदर देना है। उन्होंने कहा कि जिस समानता एवन सामाजिक न्याय की बात संविधान की प्रस्तावना में किया गया है। हमारे देश में ठीक से उसका पालन नहीं होता है। एक एक व्यक्ति तीन जगह से पेंशन क्यों लेता है। क्या यह सामाजिक एवं राजनीतिक न्याय के अंतर्गत आता है? हम सबको सिद्धांत एवं व्यवहार को एक दृष्टि में रखकर कार्य करना चाहिए। मंच संचालन एन एन एस के समन्वयक प्रो हरिश्चंद ने किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो अनिल कुमार सिंह, डॉक्टर ए के झा महाविद्यालय निरीक्षक, प्रो आर पी श्री वास्तव महाविद्यालय निरीक्षक, देवेंद्र कुमार सिंह जी, सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, प्री ए एम हासमीजी आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग