सोनपुर विधायक, प्रधान सचिव से जल निकासी हेतु सभी चैनलों/ पईनों की उड़ाही कराने की मांग की
अनुज प्रतिक की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
सोनपुर (सारण)। सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर हरदिया चौर एवं चित्रसेनपुर चौर से जल निकासी के लिए कहा। श्री प्रसाद ने कहा कि हरदिया चौर एवं चित्रसेनपुर चौर से बाढ़ एवं वर्षा का जल भिन्न- भिन्न चैनलों/ पईनों से होकर मेहुरा नदी, मुगल कैनाल एवं महदल्लीचक नहर में मिलती है। चैनलों/ पईनों में गाद (सिल्ट) जमा हो जाने के कारण कृषि योग्य हजारों एकड़ भूमि पर जल जमाव होने से फसलों की बुआई नहीं हो पा रहा है, फसलों की बुआई नहीं होने से हजारों किसान परिवार के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। श्री प्रसाद ने प्रधान सचिव से उक्त चौर से जल निकासी हेतु सभी चैनलों/पईनों की उड़ाही जल्द से जल्द कराने की मांग की है ताकि समय पर फसलों की बुआई हो सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग