सहाजितपुर: वेतन भुगतान के लिए बैंक गए शिक्षक अज्ञात चोरों ने स्प्लेंडर बाइक की चोरी
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। वेतन भुगतान हेतु बैंक गए शिक्षक की स्प्लेंडर बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सहाजितपुर बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पास का है। मामले की प्राथमिकी बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी व पीड़ित शिक्षक असरार अजीम ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।जिसमे बताया है कि रुपये की निकासी हेतु बैंक गया था।जहाँ बैंक परिसर के बाहर बाइक खड़ी कर बैंक में चला गया।कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली।बताया जाता है कि सहाजितपुर बाजार थाना के बिल्कुल समीप है।बावजूद इसके चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा पुलिस को चुनौती देते हुए आये दिन बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है।जिससे बाइक स्वामियों में भय और दहशत का माहौल कायम है।पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग