सड़क दुघर्टना में मृत युवक के शव को लेकर ग्रामीणों ने किया एस एच-90 घंटो जाम

पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर पोखरा गांव के युवक की तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार की सुबह जब गांव पहुंचा तों आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एस एच-90 पर रखकर मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर घंटों तक सड़क जाम होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना पुलिस दारोगा अरविंद कुमार शर्मा, जमादार श्याम बिहारी पांडेय, अशोक चौधरी ने स्थानीय जनप्रतिनिधी बंगरा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कर जाम को खुलवाया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधी ने सीओ मशरक से बात कर सड़क दुघर्टना में मृत युवक के परिजनों को सरकारी मुवाअजा दिलाएं जाने का भरोसा दिलाया। मामला है कि मशरक के युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तरैया की तरफ जा रहें थें कि अनियंत्रित स्क्रारपियो से टक्कर हो गई जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये जिसमें सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जिसमें मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पंचायत के चैनपुर पोखरा गांव निवासी दीना नाथ महतो के 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की मौत हो गई। मृतक बेहद ही गरीब परिवार से आता है और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग