बिजली के करंट से युवक घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। गढ बाजार में शुक्रवार को करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे आनन-फानन में माँझी पीएचसी में भर्ती गया। बताया जाता है कि घर में काम चल रहा था। इसी दौरान घायल राम जी साह का हाथ बिजली के नंगे तार से स्पर्श हो गया। जिससे वह बिजली के चपेट में आ गए। तभी बगल में खड़े एक व्यक्ति ने बिजली के तार पर डंडे से मारा तब घायल एक झटके के साथ दूर जा गिरा। जिससे उसके सर में भी काफी चोटें आई। लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग