उपकुलपति ने किया महाविधालय में औचक निरीक्षण
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। परसा पी एन कॉलेज में चल रहे स्नातक पार्ट 2 की परीक्षा के दूसरे दिन जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा से आए उपकुलपति प्रो लक्ष्मी नारायण सिंह ने औचक निरीक्षण किया। वहीं उपकुलपति ने सभी परीक्षार्थी को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान मास्क पहनकर नहीं आएंगे उनको परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा, क्योंकि शिक्षा ही मनुष्य को आत्मनिर्भर और जीवन जीने की कला को सिखाता है। इसलिए आवश्यकता है कि सभी परीक्षार्थी अपने योग्यता के आधार पर परीक्षा को संपन्न करें। वहीं दस्तक प्रभात से बातचीत के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण हो रही है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के दिशानिर्देशों को सभी परीक्षार्थियों और परीक्षा कर्मियों से पालन भी करवाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग